उत्तर प्रदेश के महोबा। दिन के समय हवा में नमी ( आर्द्रता) घट कर सात फीसदी पहुंच गई है जबकि रात के समय आर्द्रता 17 फीसदी दर्ज की जा रही है। हवा में नमी की कमी होने के चलते यहां शुष्क हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे में गर्मी अपना कुछ ज्यादा ही अहसास करा रही है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी हवा में नमी और घटेगी। तब गर्म हवाओं का दौर और तेज होगा। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गर्मी का असर सुबह आठ बजे से ही दिखाई देने लगा है सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं।सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को पूरे दिन बेहाल करते रहे। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग पसीने से तरबतर होते रहे


































