सुबह खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान
जी हाँ वैसे तो लहसुन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लहसुन भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है और इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और भी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन हर चीज़ की तरह लहसुन का सेवन भी सही मात्रा और सही समय पर करना जरूरी है। अक्सर लोग इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह देते हैं, परंतु यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन कई समस्याएँ पैदा कर सकता है।
जैसे पेट की जलन, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में गिरावट, लिवर पर असर और एलर्जी जैसी परेशानियाँ इससे हो सकती हैं। इसलिए लहसुन का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में और भोजन के बाद करना बेहतर होता है लहसुन का स्वाद और तासीर काफी तेज़ होती है। इसमें मौजूद सल्फर यौगिक पेट की परत को उत्तेजित करते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस, खट्टी डकारें और पेट दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से गैस्ट्रिक या अल्सर की समस्या है, उनके लिए यह और भी हानिकारक हो सकता है।
लहसुन से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। खाली पेट लहसुन खाने से एलिसिन का प्रभाव ज्यादा तेज़ी से होता है, जिससे लिवर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।लहसुन का खाली पेट सेवन गले और मुंह में जलन पैदा कर सकता है। इसकी तीव्र गंध लंबे समय तक मुंह से नहीं जाती लहसुन प्राकृतिक रूप से खून को पतला करने का काम करता है।
सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से खून जमने की क्षमता प्रभावित हो सकती है कुछ लोगों में खाली पेट लहसुन खाने से सिरदर्द या माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। इसकी तेज़ गंध और प्रभाव से आंखों में जलन और पानी आने की शिकायत भी हो सकती है। यदि आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

































