उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात ज़िले मे कानपुर झाँसी हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर बुधवार सुबह नबीपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार निजी अस्पताल के मैनेजर को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरे घायल को रौंदते हुए कार सवार भाग निकला। वहीं, कानपुर नगर के एक चिकित्सालय ले जाते समय मैनेजर की मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर परिजन बिलख पड़े। वहीं, हादसा करने वाली कार की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। जैनपुर में यूपीएसआईडीसी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक मनीराम के बड़े बेटे रणविजय शर्मा (42) अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मैनेजर थे। पिता मनीराम व मां बबेरू बांदा में रहते हैं। रणविजय की पत्नी व बच्चे इस समय उनके पास गए थे। रात में अस्पताल में रुकने के बाद बुधवार सुबह रणविजय बाइक से घर जा रहे थे। माती बस डिपो के पास पहुंचने पर पीछे से आयी तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। रणविजय बाइक से सड़क पर गिर गए। इसी बीच कार चालक उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। सीने में गहरी चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने से सिर सुरक्षित रहा। हादसे की जानकारी पाकर निजी अस्पताल के साथी कर्मी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से रणविजय को कानपुर नगर ले जाने लगे। रास्ते में ही रणविजय की मौत हो गई। निजी अस्पताल के डॉक्टर विकास श्रीवास्तव ने बताया कि करीब दस बजे उनकी बात रणविजय से हुई। इसके बाद हादसा हो गया पुलिस सीसीटीवी फुटेज से घटना की जानकारी ले रही ओर कार सवार को पकड़ने मे आसानी होगी
			





















		    











