गोरखपुर न्यूज़ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मे या पूरे प्रदेश मे मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जाता हे पौराणिक मान्यताओ के अनुसार इस दिन पुजा पाठ गंगा स्नान आदि का महत्व हे फरवरी का सबसे बड़ा पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी है। फरवरी माह में 14 त्योहार मनाए जाएंगे। मंगलवार को माह की पहली एकादशी मनाई गई। इसके अलावा मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी के साथ ही माघी पूर्णिमा समेत 13 अन्य त्योहार भी इस महीने मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अंतिम महीने फाल्गुन की शुरुआत भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में हो जाएगी।
ज्योर्तिविद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि फरवरी माघ और फाल्गुन का महीना कहा जाता है। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के साथ ही सूर्यदेव की उपासना का पर्व रथ सप्तमी भी इसी महीने मनेगा। फरवरी का सबसे बड़ा पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी है। मौनी अमावस्या पर स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या पर तिल का दान और पितरों के तर्पण का विधान है। वहीं बसंत पंचमी पर स्नान के साथ ही विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का विधान है। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के साथ ही सूर्यदेव की उपासना का पर्व रथ सप्तमी भी इसी महीने मनेगा।


































