उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले मे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 में अमेरिका जैसी सड़के यहां भी होगी। पराली से बायो ईंधन बनाने की योजना है। ड्रोन टैक्सी भी चलेगी। कहा कि गाड़ी में चिप लगेगी और सड़क पर चलते ही टोल कट जाएगा। बागपत हाईवे किनारे पहले बार बर्ड पार्क बनाए जाएंगे, जिसमे फल के पेड़ लगाए जायेंगे। यह भी योजना है की उन फलों को इंसान नहीं खाएंगे बल्कि उन्हें पक्षी खाएंगे। ये पेड़ तकरीबन तीन मीटर के दायरे में लगाए जाएंगे। पिलर पर पेंटिंग की जा सकती है। पहली बार बर्ड पार्क बनने जा रहे है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अतिक्रमण तोड़ दो, हाईवे पर अगर कहीं अतिक्रमण है तो तोड़ना होगा। हाईवे पर हादसे नहीं होने चाहिए। हाईवे अच्छे होने चाहिए। कहा कि हाईवे पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की व्यवस्था की जा रही है।
मंत्री जी का हेलीकाॅप्टर गणेशपुर में बने हेलीपैड पर दोपहर ढाई बजे उतरा। दिल्ली देहरादून कॉरिडोर तथा एलिवेटिड रोड का निरीक्षण करने निकले। तभी यह बात मीडिया के सामने बोली थी
			





















		    











