मेरठ समाचार उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजर रही है। वहीं, यूपी जोड़ो यात्रा पुरकाजी पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जमकर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सहारनपुर में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव का मतदान प्रक्रिया चल रही है। अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 1589 मतदाता 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दीवानी कचहरी परिसर में वर्तमान कार्यकारिणी ने 2022-23 का लेखा-जोखा देने के बाद सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव का मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ।
प्रत्याशी कचहरी परिसर में आने वाले मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर उत्साह है। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद अगले दिन यानी शनिवार को मतगणना होगी। दोपहर तक चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में केके जैन डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्राओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि विवि ने परीक्षा शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है, जबकि छात्राएं परीक्षा शुल्क देने की स्थिति में नहीं है। शुक्रवार को छात्राएं कॉलेज के गेट पर एकत्र हुई और यहां पर धरना प्रदर्शन किया। हुमे उम्मीद हे की आपको मेरी न्यूज़ अच्छी लगी लगेगी


































