उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव में फतेहपुर। निरीक्षण में बिना टिकट यात्रियों को लेकर जा रहे निगम के बर्खास्त कंडक्टर ने परिवहन निगम के एआरएम ( क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक) का हाथ काट डालने की धमकी दी है। आरोप है कि बौखलाए कंडक्टर ने एआरएम को फोन कर अभद्रता की। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। एआरएम विपिन कुमार अग्रवाल ने बताया कि रामकरन फतेहपुर डिपो में कंडक्टर के पद पर संविदा में तैनात था।
नरैनी-फतेहपुर मार्ग पर संचालित बस 20 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बहरामपुर पहुंची। वहां बस को रोककर निरीक्षण किया। इस दौरान बस में कुल 30 यात्री पाए गए। इसमें सात यात्री बिना टिकट मिले। इस पर परिवहन निगम के विपरीत कार्य पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कंडक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी। बर्खास्त कंडक्टर संविदा परिचालक रामकरन निवासी खेमकरणपुर बसई ने फोन पर धमकी दी गई। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































