छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो दोस्तों का जंगल में बाइक से रेस लगाना उनकी जिंदगी को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने के चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बालको के सेक्टर 4 का निवासी दीपक भास्कर (24) सोमवार को अपने दोस्त राहुल के साथ जंगल में बाइक से रेस लगा रहा था। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसी दौरान कॉफी पॉइंट के जंगल में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उन्होंने बालको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दीपक की हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटनास्थल पर मौजूद महिला ने बताया कि वो घर के अंदर थी। आवाज सुनने के बाद बाहर निकली तो देखा कि युवक के सिर पर गंभीर चोट थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































