उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के कानपुर-इटावा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े छह बजे सुबह की सैर (माॅर्निंग वॉक) पर निकलीं दो महिलाओं को कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई।रोज की तरह शनिवार सुबह करीब छह बजे पवन की पत्नी ममता (45) व उनकी पड़ोसी किरन पत्नी सत्यभान के साथ टहलने के लिए निकली थीं। करीब साढ़े छह बजे दोनों मंडी के सामने पहुंचीं, तभी कानपुर की ओर से आए किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में ममता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल किरन को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। बाद में उन्हें वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद वाहन भाग निकला। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल महिला का कानपुर में उपचार हो रहा है।
जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पुलिस अस्पताल ले गई। वहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया। मूल रूप से गांव जैतापुर निवासी पवन कुमार मिश्रा काफी समय से सदर कोतवाली के गांव आनेपुर का मजरा समरथपुर में परिवार के साथ रह रहे हैं।तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है
			





















		    










