उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर आठ नंबर पिलर की खराब बेयरिंग निकालने का काम पूरा कर लिया गया। वहीं रविवार को नई बेयरिंग डालने में कर्मी जुटे रहे।पुल के आठ नंबर पिलर की खराब बेयरिंग निकाल ली गईं। उनकी जगह पर नई बेयरिंग डालने का काम शाम तक चलता रहा। इसके साथ ही पिलर नंबर 15 व 16 पर प्लास्टर किया गया। बोल्डर से पिचिंग का काम भी साथ-साथ चलता रहा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि समय सीमा के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।इसके साथ ही पिलरों पर प्लास्टर का काम भी चलता रहा।
यमुना नदी पुल से पहले लगाए गए बैरियर के आसपास सन्नाटा रहा। पुलिस यहां पर तैनात रही। पुल पर आवाजाही पर पूरी तरह से लगी रोक के बाद काम ने रफ्तार पकड़ी है। इसके साथ ही पिलरों पर प्लास्टर का काम भी चलता रहा। यमुना नदी पुल से पहले लगाए गए बैरियर के आसपास सन्नाटा रहा। पुलिस यहां पर तैनात रही। पुल पर आवाजाही पर पूरी तरह से लगी रोक के बाद काम ने रफ्तार पकड़ी है।