उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। पूर्व महिला प्रधान पर फायरिंग के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।महिला के सीने में गोली फंसी है, अभी ऑपरेशन से उसे निकाला नहीं जा सका है। घायल महिला का सैफई में इलाज चल रहा है। गांव तुर्कपुर की पूर्व प्रधान पुष्पा देवी के बेटे बृजमोहन 10 अगस्त की रात करीब नौ बजे घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के विनोद, उनके बेटे मनीष कुमार, शैलेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से उसके दरवाजे पहुंचे और घर में घुसकर तमंचे से फायर कर दिया था। बेटे के हट जाने से वह बच गया, लेकिन पास में बैठीं मां गोली लगने से घायल हो गई थीं।
यह देख हमलावर धमकी देकर भाग निकले। गोलीकांड में पुलिस ने बेटे बृजमोहन की तहरीर पर विनोद व उनके बेटे मनीष, शैलेंद्र, व सौरभ, विकास एवं दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे को पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं। पुलिस लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। डॉक्टर के अनुसार सैफई में हुए सर्जिकल परीक्षण के दौरान पुष्पा देवी के सीने के ऊपर गोली फंसी हुई है। उसे निकालने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अछल्दा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है
			





















		    











