सुबह खाली पेट सूखा नारियल खाने के नुकसान
जी हाँ वैसे तो खाली पेट सूखा नारियल खाने से लोगो को कई फायदे भी है लेकिन सूखा नारियल खाना शरीर के लिए कई बार हानिकारक साबित हो सकता है। हालांकि नारियल सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है, लेकिन इसे खाने का सही समय और मात्रा बहुत जरुरी है। सुबह खाली पेट सूखा नारियल खाना पाचन, हृदय स्वास्थ्य और शरीर की सामान्य जरूरतों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बेहतर होगा कि सूखा नारियल दिन में किसी समय हल्के भोजन के बाद या स्नैक के रूप में सीमित मात्रा में लिया जाए।
नारियल भले ही पोषक तत्वों से भरपूर हो, लेकिन इसका सेवन खाली पेट करने से पाचन तंत्र पर गलत असर पड़ सकता है। और इसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते है जैसे -इसमें वसा की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वजन भी बढ़ने लगता है और गैस, अपच, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए खाली पेट इसका सेवन ब्लड शुगर को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है। लंबे समय तक ऐसा करना लोगों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। नारियल का तेलीय स्वभाव पेट में एसिड को उत्तेजित कर सकता है, जिससे खट्टी डकारें, छाती में जलन और बदहजमी की समस्या हो सकती है।
खाली पेट ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। इससे हृदय रोग, ब्लॉकेज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा हो सकता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खाली पेट हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन जैसे फल, भीगे हुए मेवे या दलिया लेना अधिक लाभदायक होगा।


































