उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अटसू कस्बे में बिजली उपकेंद्र अटसू को असेनी से आई 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट होने से बुधवार को पूरे दिन सप्लाई नहीं हो सकी। इससे लोग बेहाल रहे। बिजली न होने से उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर रहे। लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके।करीब 12 घंटे आपूर्ति बंद रहने से लोग बेहाल रहे। पानी की व्यवस्था बिगड़ गई। लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सके। देर रात 10ः30 बजे आपूर्ति शुरू होने के बावजूद लोकल फाॅल्ट के कारण ग्राम हलौआ व डेरा में आपूर्ति बहाल नही हो सकी। इस पर गुरुवार को भी पूरे दिन कार्य लाइन पर किया गया।
उधर, अवर अभियंता उपदेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही है लेकिन देर रात आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिन गांवों में आपूर्ति बंद है, वहां कार्य किया जा रहा है।अटसू के लिए असेनी से आई 33 केवीए लाइन में सुबह 9ः30 बजे फाॅल्ट हो गया। इससे कस्बा अटसू सहित सांफर, बरीपुरा, सेऊपुर, हविलिया, रहमापुर आदि करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने के बाद अटसू उप केंद्र के जेई उपदेश कुमार टीम लेकर पेट्रोलिंग करने निकले। रात करीब 10ः30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
			





















		    











