उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अयाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव से लापता सैफ (16) वर्ष का शव देर रात को उसके खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। घटनास्थल के पास उसकी एक चप्पल व सल्फास की शीशी व पैंट से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। थोड़ी दूर पर बंबे की पटरी पर उसकी साइकिल व दूसरी चप्पल पड़ी मिली थी। किशोर के पिता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी उधारी के रुपये नहीं दे रहे थे। वह बेटे का मजाक उड़ाते थे। इसी से तंग आकर बेटे ने जान दे दी।
अयाना। गांव अकबरपुर में 16 अप्रैल की रात को लापता किशोर का शव फंदे से लटका मिला था।शव के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था।आरोप लगाया कि दोनों भाइयों की हरकतों से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है


































