उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे है मौसम के करवट लेने से सर्दी लौट आयी है ऐसे में फसलों को भी भारी नुकसान है क्योकि इस समय सारी फसले पकने को तैयार है तेज हवाओ और ओलों से फसलों को बहुत नुकसान है शहर में रात 9 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि होने लगी। छत पर चारों ओर ओले ही नजर आने लगे। लगातार पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई।
ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े छोड़कर पंखे भी चलाना शुरू कर दिए थे। ओलावृष्टि होने से पंखे फिर से बंद हो गए और लोगों ने गर्म कपड़े और रजाई बाहर निकाल ली है।अलीगढ़ शहर से देहात तक बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। करीब 20 मिनट हुई बारिश के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक (28 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस) गिरावट आ गई। साथ ही ओलों से घरों की छतों पर सफेद चादर बिछ गई।इस आंधी तूफान और ओलावृष्टि से किसान परेशान है की अब फसलों का क्या होगा किसानो को अपनी सारी मेहनत बर्बाद होती नजर आ रही है

































