आगरा समाचार उत्तर प्रदेश के आगरा मे बुधवार को एक घर में सिलिंडर में आग लग गई। महिलाओं के चीखने पर घर व आसपास के लोग भागकर पहुंचे। वह सिलिंडर को घर से बाहर लाने लगे। इस दौरान कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर में चाय बनाते समय हादसा हुआ। घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा इलाके की है।
घर में चाय बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। बाहर लाते समय कई लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































