उत्तर प्रदेश के`आगरा जिले में व् सारे उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है आगरा शहर में अप्रैल माह में गर्मी का मिजाज सख्त होने लगता है। पिछले दो दिनों से जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार जा रहा था तो बुधवार को इसमें 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 42 डिग्री पर स्थिर रहा। दिन में कड़ी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान ग्रीन लाइट के इंतजार में लोग बेचैन नजर आए। एमजी रोड समेत सभी प्रमुख सड़कों पर लोग छाया की तलाश में खड़े होने की कोशिश करते दिखे। न्यूनतम तापमान भी 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 21 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल तक लू के थपेड़े चलने की आशंका है। 27 अप्रैल को मौसम का मिजाज सामान्य रहने की संभावना है। गर्मी के तेवर आगरा में तीखे बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की आंशिक गिरावट आई लेकिन इससे लोग राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में औसत से 2.5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 26 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आगरा ब्रज क्षेत्र में सबसे गर्म रहा।