उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मकान के एक कमरे में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।शहर के मोहल्ला बजरिया सालिग्राम निवासी निखिल अग्निहोत्री का तीन साल पहले कन्नौज के गांव तहसीपुर निवासी रमेश चंद्र मिश्र की पुत्री दिव्या (23) से विवाह हुआ था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिव्या एक कमरे में दुपट्टा के सहारे पंखे के कुंडे में लटकी मिली।परिजन उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। निखिल ने बताया कि उसका एक बेटा ईशु व बेटी यति है। सुबह वह बच्चों को घुमाकर घर पहुंचे। उसी वक्त दूध लाने को कहा, तो वह जाने लगे। पत्नी दिव्या ने बच्चे को साथ ले जाने की बात कही।उसने मना कर दिया। इसी बात पर वह गुस्सा हो गई। वह दूध लेने चले गए। लौटे तो दिव्या फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर एएसपी डॉ. संजय कुमार, कोतवाल विनोद शुक्ला आदि पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी की।दिव्या के पिता रमेश चंद्र, मां सीता व भाई आकाश मिश्र ने हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि तहरीर में बताया कि 10 लाख व कार न दे पाने पर मारपीट कर उसकी पुत्री की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है।

































