उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शहर में जीवनी मंडी और कछपुरा निवासी तीन दोस्त राज, साहिल और रोहित अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर यमुनापार से घर लौट रहे थे। साहिल का जन्मदिन था। तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पर 10 दोस्त सवार थे। राज, साहिल और रोहित पल्सर बाइक पर सवार थे। वह आंबेडकर पुल से जीवनी मंडी की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से अधिक लग रही थी। जैसे ही वह यमुना किनारा रोड के लिए घुमावदार मोड़ से मुड़ने लगे। तेज गति के कारण बाइक से नियंत्रण खो गया। उन्होंने घबराकर ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया। डिस्क ब्रेक लग गई।
आगरा में बाइक की तेज रफ्तार ने बृहस्पतिवार की रात दो दोस्तों की जान ले ली। तीसरा दोस्त जिंदगी के लिए जूझ रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, कलपुर्जे बिखर गए।तीनों दोस्तों के आंबेडकर पुल से नीचे गिरने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी लेते समय गिरने की दिनभर चर्चा चलती रही। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि वह सेल्फी लेते नहीं गिरे थे। यमुना ब्रिज की तरफ से आते समय बाइक अनियंत्रित हो जाने से हादसा हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है