राजस्थान के नागौर के डीडवाना-कुचामन में एक बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के खुनखुना थाना इलाके में एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 दो हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे थे। इस दौरान लोक परिवहन की बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। हादसा बांठडी चौराहे पर शनिवार को देर शाम हुआ।जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग सीकर जिले के रहने वाले हैं। वे सीकर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागौर आ रहे थे। इस दौरान बांठड़ी में चौराहे के पास सामने से आ रही लोक परिवहन की बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उसमें बैठे सभी लोग उसमें फंस गए। कुछ देर तड़पने के बाद सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। रविवार को शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार शाहरूख (22) पुत्र असलम, सद्दाम (28) पुत्र हुकुमद्दीन, मोहम्मद तोहित (15) पुत्र निजाम, मोहम्मद जुबैर (18) पुत्र शौकत, मोहम्मद रसीद (12) पुत्र शकील, आसिफ (30) पुत्र मोहम्मद (17) और मोहम्मद राशिद (21) पुत्र जमील की मौत हो गई। कार में सवार शाहरूख (22) पुत्र जमील को जयपुर और आसिफ (6) को सीकर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































