उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम की मार से रेल यातायात बुरी तरह चरमरा गया है। भारी बरसात के कारण रेल ट्रैक पर जलभराव है। पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनें सर्वाधिक प्रभावित हैं। एहतियातन रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेन निरस्त की हैं। आठ ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। 50 से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 12903 को 10 जुलाई को फरीदाबाद से अमृतसर के बीच निरस्त किया था। जो अब मार्ग बदलकर निजामुद्ददीन-पानीपत, अंबाला होकर चलेगी। अंबाला में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा बंगाल व मुंबई जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी खराब मौसम से प्रभावित हो रहा है।

































