यूपी के बलिया जिलेभीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन गांव निवासी संदीप कुमार मौर्य (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह मऊ स्थित किसी ठेकेदार के यहां सुपरवाइजर था और घर भी आता जाता था। इसी दौरान एक गांव की एक युवती से प्रेम हो गया। प्रेम काफी दिनों तक चला, लेकिन इसी बीच युवती का किसी और युवक से प्रेम संबंध हो गया। में एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका की जिंदगी में दूसरे प्रेमी के आने पर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए अपनी प्रेमिका व नए प्रेमी को ठहराते हुए ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

































