उत्तर प्रदेश के आगरा मे बदमाश बेखौफ हो गए हैं। रुनकता पुलिस चौकी के अंतर्गत शास्त्रीपुरम से दूध देकर वापस लौट रहे युवक को घेरकर पांच बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूट ली। युवक ने लुटेरों का पीछा करके खड़बाई नहर पर पकड़ लिया। इस पर लुटेरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली युवक के कंधे में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।अछनेरा निवासी महेंद्र वाजीवराओ डिग्री कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है। शुक्रवार की शाम शास्त्रीपुरम से तकरीबन 9:00 बजे दूध देने गया था। पश्चिमपुरी से लौटते समय दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। उससे मोबाइल फोन और नगद छीन कर बदमाश भाग निकले। युवक ने हार ना मानकर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश भागते हुए नहर किनारे आ गए। उसने अटूस नहर के पास बदमाशों को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली युवक के कंधे में जा लगी, कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे अभी बदमाशो का पता नहीं चल सका



































Đăng ký tài khoản tại 888slot ngay hôm nay để nhận 150.000 VNĐ cược miễn phí – không cần nạp, không điều kiện, rút được luôn! TONY01-09