उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के टंकोरी गांव में देर चुनावी रंजिश का एक मामला सामने आया जिसमें एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने प्रधान के घर पहुंचकर पथराव किया। इसमें तीन लोग चुटहिल हो गए। हत्या के बाद आरोपी प्रधान परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।टंकोरी गांव निवासी रोहित बरार ने पुलिस को बताया कि खजराहा बुजुर्ग में मामा की बेटी की शादी थी। सभी लोग परिवार की शादी में शामिल होने वहां गए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह लोग जब लौट रहे थे तब ग्राम प्रधान गंगा के पति आजाद यादव, उसके भाई लालू यादव, अभिषेक, भगवान सिंह, बृृजेंद्र समेत अन्य लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। गाली गलौज करने लगे।उनके साथ दादा लालाराम (67) भी थे। मारपीट के दौरान लालू यादव ने लालाराम के पेट में तमंचा अड़ाकर उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगने से लालाराम खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़े। गोली मारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। तब तक रोहित के घर वाले भी वहां पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल लालराम को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हत्या से आक्रोशित रोहित के परिजनों ने ग्राम प्रधान के घर पर चढ़ाई कर दी। ग्राम प्रधान के घर पहुंंचने पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में भी तीन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर ग्राम प्रधान गंगा, उसके पति आजाद समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी ग्राम प्रधान परिवार गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































Nếu bạn đang tìm một nhà cái uy tín, hãy thử slot365 là gì ! Với giấy phép PAGCOR, tỷ lệ hấp dẫn và khuyến mãi khủng mỗi ngày, đây là điểm đến không thể bỏ lỡ. TONY01-29O