उत्तर प्रदेश के जालौन मुहम्मदाबाद। ससुराल गए युवक का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में उसने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी बाबूलाल का 28 वर्षीय पुत्र दीपक अहिरवार की डकोर कोतवाली क्षेत्र के कमठा गांव में ससुराल है। 10 जून को उसके साले की शादी होने तय होने पर वह पत्नी वंदना व पुत्र बेटू के साथ 28 मई को गांव पहुंच गया था। सोमवार को दीपक का किसी बात को लेकर पत्नी वंदना से विवाद हो गया। जिससे वह घर से बाहर निकल आया और उसने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदा बनाकर जान दे दी। दीपक के परिजनों का कहना है कि उसके ससुरालियों ने उसके पुत्र की हत्या की है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































