उत्तर प्रदेश के फतेहपुर।पचदेवरा। जलपापुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। गुरुवार को थाना क्षेत्र के जलपापुर गांव के निवासी नरेंद्र पाल सिंह की पत्नी पूनम घर में रखे छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस दौरान वहां 15 हजार रुपये ,कपड़े, बर्तन, गेहूं, सरसों, बिस्तर,चारपाई आदि जलकर राख हो गए। नरेंद्र ने बताया कि खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लगने पर गृहस्थी जली है। क्षेत्रीय लेखपाल नीरज मिश्रा को सूचना दी है।। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































