उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कमालगंज। ईद के त्योहार के उपलक्ष्य में थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील को गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सड़क पर नमाज अदा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।ईद के त्योहार को भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। अलविदा जुमा के दौरान अगर सड़क पर कोई नमाज अदा करते मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। नगला खेमरैंगाई, भटपुरा, गांधी नगर, महमदपुर अचला, राजेपुर सरायमेदा, गौसपुर, नगला दाऊद, शेखपुर, ईशापुर आदि गांव में स्थित मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ईद के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया हे

































