उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अजीतमल। कस्बे में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला घर में साड़ी के फंदे से लटकी मिली।कोतवाली के विद्या नगर निवासी मयंक परिहार की शादी 23 नवंबर 2023 को पैगूपुर निवासी संजय सिंह की पुत्री रिया (20) के साथ हुई थी। राजन खाद की दुकान किए है। उसके पिता अजय व मां नीलम अहमदाबाद में रहते हैं। राजन पत्नी रिया, बाबा हरनारायण व दादी रामदुलारी के साथ रहता है। कुछ दिन पहले मां नीलम भी घर आई थीं।
परिजनों के अनुसार रविवार को राजन दुकान पर चला गया। रिया छत पर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद दादी छत पर गईं। वहां उन्होंने रिया को छत के पंखे से गले में साड़ी का फंदा डाले लटका देखा। परिजनों के अनुसार रविवार को राजन दुकान पर चला गया। रिया छत पर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद दादी छत पर गईं। वहां उन्होंने रिया को छत के पंखे से गले में साड़ी का फंदा डाले लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।कमरे का शीशा तोड़कर लोग अंदर घुसे और उसे नीचे उतारा। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है


































