उत्तर प्रदेश के झांसी सकरार थाना इलाके में खेत पर चार बेटियों के पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहले से शादीशुदा युवक तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की को फुसलाकर ले गया था। बाद में लड़की के बालिग होने पर उससे शादी कर ली। इसे लेकर लड़की के परिवार वाले युवक से रंजिश रखे हुए थे। मृतक के परिजनों ने लड़की के परिवार वालों पर हत्या का शक जताया है। नदीपार मुहल्ला निवासी राजाभैया कुशवाहा का इकलौता पुत्र करण कुशवाहा (35) खेतीबाड़ी करता था। इन दिनों उसने अपने खेत पर सब्जियां उगाई हुईं थीं। रविवार की सुबह सात बजे वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके एक घंटे बाद तकरीबन आठ बजे परिजनों को सूचना मिली कि करण की हत्या कर दी गई है और उसका शव खेत पर पड़ा हुआ है। इस पर परिजन व अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि करण का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। गले में गहरा घाव था। साथ ही बाएं हाथ में भी घाव थे।घरवालों की सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और सीओ अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया।पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि पहले से शादीशुदा करण कुशवाहा तीन साल पहले पास ही में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया था। लेकिन, लड़की घर जाने को राजी नहीं हुई थी। इस पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। डेढ़ महीने जेल में रहने के बाद करण जमानत पर बाहर आया था।इसी साल लड़की के बालिग होने पर करण कुशवाहा से उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। तीन महीने से वह करण के साथ उसके घर में रह रही थी। इसे लेकर लड़की के परिवार के लोग करण से रंजिश रखे हुए थे। पिता राजाभैया कुशवाहा ने लड़की के परिवार वालों पर हत्या का शक जताया है। घटना के बाद से लड़की के परिवार के सभी लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा है। इस मामले में पुलिस ने देर शाम सियाराम, देशराज, मानवेंद्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































Tại 888slot game , người chơi có thể lựa chọn nhiều phương thức thanh toán khác nhau như: thẻ ngân hàng nội địa, ví điện tử, và các cổng thanh toán quốc tế. Điều này giúp dễ dàng lựa chọn phương thức phù hợp với nhu cầu cá nhân mà không gặp khó khăn trong quá trình giao dịch. TONY01-06H