उत्तराखंड पिछले कई दिनों से राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है।दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुँचा हे अभी से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है।ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व बिजली गिरने की संभावना है। शेष जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विभाग ने जानकारी के अनुसार सोमवार से दो मार्च तक राज्य के पर्वतीय इलाकों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।


































Great read! I appreciate the effort you put into researching this.