मैनपुरी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मे एक दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया हे एक युवती ने अपने ससुराली जनो पर मारपीट व दहेज का केस दर्ज कराया हे पति से प्रताड़ित महिला थाने पहुंची। बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटते हैं। पति भी शराब पीकर पीटता है। रविवार को मां के साथ ससुराल पहुंची तो इसी बात पर ससुरालीजन ने पिटाई कर दी। कहा कि साहब अब बर्दाश्त नहीं होता। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला दलफ की है। गांव निवासी कमल कुमार ने अपनी पुत्री मोहिनी देवी की शादी दो वर्ष पूर्व थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रौरी (गदनपुर) के साथ की है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते हैं।
मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे पीटा जाता है। बताया कि पति सुनील कुमार शराब पीकर उसे मारता है। कुछ समय पहले पति पीटने के बाद मायके छोड़ गया। मायके में ही उसने एक पुत्र को जन्म दिया। रविवार की शाम को वह मां प्रभा देवी के साथ ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुनील कुमार, जेठ घनश्याम, जेठ अवधेश, देवर सत्यवीर और सास नेकसी देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे where is mainpuri


































