उत्तर प्रदेश के आगरा जिले मे एक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फ़तेहाबाद के पास हादसे का शिकार हो गयी हादसा इतना भीषण था की उसमे बैठे सभी लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी बताया जा रहा है कुंभ स्नान कर कार से जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में पति-पत्नी के साथ बेटी और बेटा चार लोग खत्म हो गए। ये परिवार दिल्ली का रहने वाला था, जो कुंभ स्नान कर लौट रहा था। दिल्ली के उत्तम नगर का रहेने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।
इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला। किसी को क्या पता था की ये सफर उन लोगो का आखिरी सफर बन जाएगा पुलिस ने शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पुलिस मृतको के परिवार के आने का इंतजार कर रही है परिवार के आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
































