उन्नाव न्यूज़ उत्तर प्रदेश के उन्नाव के इस समय सहालगों का समय चल रहा है। इस कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं दही तिराहे से पुरवा मार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्जन व्यवस्था लागू है। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे शादी बरात में जा रहे वाहनों से हाईवे पर यातायात काफी बढ़ गया था। इसी बीच पुरवा मार्ग पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाने लगा। तभी कई वाहनों के अचानक मुड़ने से एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लगने लगीं। करीब आधे घंटे में डेढ़ किमी लंबी कतारें लग गईं। रात अधिक होने से सिपाही भी नहीं थे।
इससे वाहन चालकों की पहले निकलने की होड़ में जाम उलझ गया। सुबह पांच बजे सिपाही पहुंचें और वाहनों को निकलवाना शुरू किया और यातायात सामान्य हो सका। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि यातायात का दबाव बढ़ने पर एक तरफ का यातायात रोक कर दूसरी भारी वाहनों को पुरवा मार्ग की ओर मोड़ जाता है। इस दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कुछ देर रोक कर बारी-बारी निकाला जाता है। कानपुर लखनऊ हाईवे पर पांच घंटे जाम रहा। घंटों तक वाहन रेंगने से वाहन सवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रात से सुबह तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































