आगरा समाचार उत्तर प्रदेश के आगरा मे ताजमहल पर ताज महोत्सव शुरू हो रहा हे टिकटों के लिए लंबी लाइन लगी हुई हे ऐसे मे एक ऐप द्वारा टिकट खरीदने की सुविधा जारी की गयी हे आगरा में 17 फरवरी से शुरू हो रहे ताज महोत्सव का टिकट ऑफलाइन लेने के लिए काउंटर पर परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहली बार ताज महोत्सव का टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। बृहस्पतिवार से आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने मेरा आगरा मोबाइल एप पर ताज महोत्सव का ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा शुरू कर दी।
मोबाइल फोन पर महोत्सव का टिकट पाने के लिए जरूरी जानकारियां भरनी होंगी, जिसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा और भुगतान के बाद टिकट डाउनलोड हो जाएगा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश के बाद पहली बार ताज महोत्सव में ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू की गई है। अभी तक हर बार महोत्सव का टिकट शिल्पग्राम के गेट पर बनाए गए टिकट काउंटरों पर ही मिलता था, जिसमें शनिवार-रविवार और अन्य अवकाश के दिन महोत्सव का टिकट पाने के लिए मारामारी मचती थी, वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उन खास दिनों में टिकट के लिए लोग परेशान होते थे, जब नामी गिरामी कलाकार ताज महोत्सव में प्रस्तुति के लिए पहुंचते थे।
इस बार मेरा आगरा मोबाइल एप को क्लिक करने पर ताज महोत्सव बुकिंग का आइकॉन होम पेज पर ही दिखाया गया है, जिसे क्लिक करने पर टिकट बुकिंग के लिए जानकारी मांगी जाएगी। 50 रुपये का भुगतान करने पर महोत्सव का टिकट डाउनलोड हो जाएगा।
ये करना होगा-काम
– ताज महोत्सव बुकिंग को क्लिक करें
– सबसे पहले भ्रमण की तारीख चुनें
– अकेले या स्कूल ग्रुप का विकल्प चुनें
– टिकट की संख्या दर्ज करनी होगी
– नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, पता दर्ज करें
– आईडी प्रूफ और उसका नंबर दर्ज करें
– ओटीपी के बाद भुगतान के लिए आगे बढ़ें
– भुगतान होने पर टिकट डाउनलोड हो जाएगा

































