मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया के गढ़ यानी ग्वालियर जिले के दौरे पर हैं। वे यहां चुनावी अभियान का आगाज करेंगी।प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर काफी खास तैयारियां कराी गई हैं। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रियंका गांधी के स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। पूरे ग्वालियर शहर में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की रैली ग्वालियर चंबल संभाग में विधानसभा चुनाव अभियान के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। प्रियंका गांधी का 40 दिनों में यह मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 12 जून को जबलपुर गई थी, जहां उन्होंने नर्मदा पूजन कर एक विशाल सभा को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए आज ग्वालियर आ रही हैं। सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कदम रखने के बाद प्रियंका गांधी सबसे पहले वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उसके बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर इस समय राजनीति का केंद्र बिंदु ग्वालियर बना हुआ है।



































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.