राजस्थान के नागौर में एक सरकारी शिक्षक ने गांव के चौराहे पर अपने ही भाई के साथ की मारपीट की स्कूटर में बांधकर घसीटता हुआ ले गया। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। गहलोत सरकार अपनी पुलिस के ऊपर गर्व महसूस कर रही है। वहीं, दूसरी ओर नागौर में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। नागौर की कोतवाली थाने इलाके के ताऊसर गांव के गुर्जर खेड़ा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छोटा भाई अपने बड़े भाई से गांव के मुख्य चौराहे पर मारपीट करता दिख रहा है। मारपीट के बाद उसको स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटता हुआ ले जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ताऊसर गांव के गुर्जर खेड़ा पर मनोहर पुत्र बद्री राम मेघवाल बैठा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई हंसराज मेघवाल अपनी स्कूटी लेकर वहां पर पहुंचा और मनोहर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं मारपीट के बाद भाई को स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हंसराज मेघवाल वर्तमान में ताऊसर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हंसराज एक शातिर प्रवृत्ति का युवक है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































