उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, उसके बाद तब तक चाकू से गोदा गया, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। युवक का शव खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की हालत देख घरवाले सहम गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एटा के कस्बा जैथरा के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 25 वर्षीय चेतन यादव पुत्र रविन्द्र की गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ी मिली। एक राहगीर ने इसकी सूचना गांव के लोगों की दी, जिसके बाद घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। युवक का खून से लथपथ शव देख घरवालों में चीत्कार मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी ली। मृतक की पत्नी रूबी ने बताया कि शाम को पति रविन्द्र का नगला नीरू के दो युवकों से विवाद हो गया था। उसने बताया कि रविन्द्र भाड़े पर मैक्स गाड़ी चलाता था। इसी गाड़ी को बैक करते समय युवकों की बाइक में टक्कर लग गई थी। जिसके बाद युवकों से पति का विवाद हो गया। आरोपियों ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी ने बताया कि शाम को पति के पास भाड़े के लिए फोन आया था। वे गाड़ी लेकर गए थे, उसके बाद घर लौटकर नहीं आए। किसी शख्स का फोन आया, जिसने पति के मरने की सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.