उत्तर प्रदेश के राधाकुंड (मथुरा)। कटकर गिरी पतंग को उठाने पर विवाद हो गया। घर में घुसकर पीटा गया। कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी कटकर आई पतंग घर के बच्चों ने उठा ली। इसी बीच दो लोग आए और पतंग छीनने लगे। कारण पूछने पर अपशब्द कहे। धक्का मार दिया। शोर सुनकर मां व बहन आईं तो घर में घुसकर पिटाई की गई। कपड़े फाड़ दिए गए। छेड़छाड़ की गई। थानाध्यक्ष ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि पीड़िता ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































