उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा के अपहरण और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला अब प्यार, शादी और अपहरण की नाटकीय कहानी में बदलता जा रहा है। इस नाटकीयता में पुलिस की जांच की दिशा भी हिचकोले खा रही है। शनिवार की सुबह पुलिस के हाथ छात्रा का मैरिज सर्टिफिकेट हाथ लगा। सर्टिफेकेट में पति वही युवक है, जिस पर अपहरण का आरोप है। पुलिस को अब अपहरण की कहानी पर शक होने लगा था। लेकिन शाम को डिमांड मान लेने के लिए आई छात्रा की एक और कॉल ने पुलिस को उलझा दिया। साथ ही आरोपी युवक का आपराधिक इतिहास मिलने के बाद पुलिस हाइपर एक्टिव मोड में आ गई। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े आठ बजे 10 लाख की फिरौती मांगने का मैसेज आने के 21 घंटे बाद फिर से छात्रा का कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें भी उसने डिमांड मान लेने की बात कही। शाम करीब 5.30 बजे पहले भाई के नंबर पर कॉल आई। फोन न उठने पर पिता को कॉल की।छात्रा ने बताया कि वह एक अंधेरे कमरे में बंद है। उसे नहीं पता कि वह कहां है। उसने कहा कि मांग मानकर उसे बचा लें, उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उधर, पुलिस सीसीटीवी खंगालने और अपहर्ताओं के रूट को चिह्नित करने में जुटी रही। अज्ञात के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने का केस दर्ज कर जांच तेज दी।पुलिस सूत्रों का दावा है कि छात्रा को लखनऊ में देखा गया है। पुलिस नवाबगंज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके अलावा दक्षिण के इलाकों और चकेरी के सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। चकेरी में ही अंतिम बार छात्रा के फोन की लोकेशन मिली थी। पुलिस ने रात भर अपहर्ता के रूट की जांच की।अब तक की जांच के अनुसार शुक्रवार को दिन में युवती कोचिंग गई थी। शाम साढ़े तीन वह माइग्रेन का दर्द होने पर दवा लाने के लिए निकली। जूहीकलां में एक मेडिकल सेंटर से उसके दवा लेने की पुष्टि भी हुई। इसके बाद वह लापता हो गई और रात आठ बजे अपहरण व 10 लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई।परिवार जिस युवक पर अपहरण और फिरौती मांगने का संदेह जता रहा है उसके और छात्रा के काफी करीबी रिश्तों की बात सामने आई है। इंस्टाग्राम पर युवक का एक अकाउंट मिला है, जिसमें छात्रा के साथ काफी वीडियो और फोटो हैं।पुलिस शुरू से इस मामले को प्रेमी युगल के भागने और कहानी से जोड़कर देख रही थी। लेकिन जांच में आरोपी युवक का आपराधिक इतिहास पता चलने पर पुलिस सतर्क हो गई। युवक चोरी के अलावा एक अन्य मामले में वह जेल जा चुका है। यह भी पता चला है कि वह छात्रा से रुपए लिया करता था। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में कई ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे अपहरण की पूरी कहानी संदिग्ध लग रही है। डीसीपी साउथ की निगरानी में जांच जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.