मैनपुरी समाचार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मे एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी जिससे उसमे बैठे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी हे मैनपुरी में सोमवार की शाम अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया हादसा भोगांव थाना क्षेत्र के अरम सराय गांव के पास हुआ।
कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के माधोनगर निवासी संजय पटेल (40) सोमवार को मैनपुरी रिश्तेदारी में आए थे। शाम को कार से माधो नगर निवासी रेनू देवी (35) पत्नी राजकिशोर राठौर के साथ से घर वापस लौट रहे थे। कार अभिषेक निवासी बेसपुर थाना तालग्राम कन्नौज चला रहा था। अरम सराय के पास चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार रेनू देवी और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चालक अभिषेक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































