उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले 10 घंटे में महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कुल 65 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जमकर हुई बारिश के चलते दिन का पारा चार डिग्री लुढ़ककर 28.6 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सात जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में धूप भी होगी। सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले 24 घंटे के बीच महानगर और आसपास के जनपदों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा चार प्रतिशत बढ़कर 98 हो गई है। जिससे एसी और कूलर के बीच ठंड भी महसूस होने लगी है। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस बार मानसून चार दिन पहले ही आ गया था लेकिन बारिश का सिलसिला 29 जुलाई से शुरू हुआ। पिछले वर्ष मानसून दो जुलाई को महानगर आया था। मानसून के सक्रिय होने से इस बार अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में किसानों को भी अलर्ट किया गया है कि वे अपने खेतों में जहां धान की बुआई करनी है और किचन गार्डेन में अधिक पानी लगने से बचाने के लिए पहले से व्यवस्था कर लें। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में बारिश होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाएं प्रदेश की तरफ आ रही हैं। इससे बारिश के आसार बने रहेंगे। चार जुलाई से फिर पूरे यूपी में भारी बारिश को लेकर अनुमान जताया जा रहा है। कानपुर में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश के बाद पारा चार डिग्री लुढ़का है, जिसके चलते गर्मी और उमस से राहत मिली है।


































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.