उत्तर प्रदेश के झांसी। अपने से 12 साल बड़े युवक से संबंध न तोड़ने की जिद पर अड़ी नाबालिग ने मां की पिटाई से क्षुब्ध होकर घर छोड़ दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के निर्देश पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सदर बाजार निवासी 15 वर्षीय बालिका के 27 साल की आयु के युवक से संबंध थे। जानकारी होने पर माता-पिता ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह युवक से लगातार मेलजोल बनाए रही। इस पर सोमवार को नाबालिग की मां ने गुस्से में आकर डांट-डपट करते हुए बेटी को दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद मां किसी काम से बाहर चली गई, जबकि पिता पहले से ही काम पर गए हुए थे। इसके बाद मौका देखकर नाबालिग युवक के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकल गई। घर पहुंचे परिजनों को बेटी के गायब होने की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाबालिग को स्टेशन से बरामद कर लिया, जबकि युवक पुलिस को देखकर भाग निकला। बुधवार को नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने नाबालिग को उसके दादा-दादी के हवाले कर दिया। झांसी। सीडब्लूसी के समक्ष पेश की गई नाबालिग को समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने काफी समझाया, लेकिन वह माता-पिता के साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस दौरान माता-पिता भी बेटी की समझाते रहे, परंतु उसने साफ कर दिया कि अब वह उनके साथ नहीं रहेगी। इस पर उसे समिति ने दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.