उत्तर प्रदेश के फतेहपुर। मौसम का मिजाज गुरुवार को बदलता रहा। सुबह तेज हवा ने लोगों को ठंडक देने का काम किया, लेकिन दोपहर होते ही गर्मी फिर से प्रचंड हो गई। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग गमछा व छाता लेकर घरों से निकले। वहीं, अस्पतालों में भी पेट के साथ बुखार व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी अपना और प्रचंड रूप दिखाने वाली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो-तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। डॉक्टरों की सलाह है कि तेज धूप में निकलने से बचे। काम से निकलते वक्त सिर, मुंह बांधकर निकलें। बच्चों को भी तेज धूप से बचाए व उनके उचित खानपान पर ध्यान दें।
































