उत्तर प्रदेश के इटावा। बकेवर। यमुना का जलस्तर तेज से बढ़ रहा है। जिले की सीमा में नदी का 36 घंटे में 30 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया है। अभी हथिनीकुंड बांध से छोड़ा गया। पानी मथुरा के गोकुल बैराज व आगरा के पोइया घाट तक पानी पहुंच गया है। मथुरा में यमुना में 10 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ रहा है।अच्छी बारिश होने व कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति से व हथिनीकुंड से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से इटावा जनपद के बकेवर लवेदी क्षेत्र के किनारे बसे गांव के लोगों में जलस्तर बढ़ने की आशंका से काफी डर का माहौल बना हुआ है। किनारों के गांवों के ग्रामीण भी केंद्रीय जल आयोग के विभाग के आधिकरियों के साथ-साथ यमुना नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए।यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी कई निचले इलाकों में थोड़ा बहुत जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे पर जलभराव की स्थिति होने लगी है। सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर शाम को तीन बजे 160.92 मीटर पर था वहीं बुधवार को सुबह यह जलस्तर 117. 12 पर पहुंच गया। हर घंटे लगभग एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। पिछले 36 घंटे में यमुना नदी का लगभग 30 सेंटीमीटर पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।हरियाणा के हथिनीकुंड बांध से यमुना नदी में छोड़े गए पानी को चार दिन हो गए हैं। राहत की बात यह है कि पानी अभी तक यहां नहीं पहुंचा है। नदी के किनारे बसे गांवों मड़ैया, कछपुरा, दिलीप नगर, पठा, मड़ैया मल्हान, मड़ैया अन्दावा आदि एक दर्जन गांव के लोगों में जल स्तर बढ़ने को लेकर संशय बना हुआ है।को केंद्रीय जल आयोग के आगरा डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता विष्णु ने बताया कि हथनीकुंड से यमुना नदी में छोड़ा गया। पानी मथुरा के गोकुल बैराज तक पहुंच गया है। मथुरा में प्रति घंटे 10-12 सेमी. की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। आगरा के पोइया घाट तक भी पानी पहुंचने लगा है। जिले में पानी पहुंचने में दो से ढाई दिन का समय लग सकता है। नजर बनाए हुए हैं।


































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.