उत्तर प्रदेश के इटावा। कवि गौरव चौहान को थाईलैंड में भारत गौरव सम्मान से सम्मनित किया गया। उनके लौटने पर मंगलवार को कई जगह शहर में उनके प्रशंसकों ने स्वागत किया है।थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में छह जुलाई को आयोजित एक सॉफ्टवेयर कंपनी की बिजनेस मीट कार्यक्रम में काव्यपाठ के लिए कवि गौरव को आमंत्रित किया गया था। इसमें संस्था ने उन्हें भारत गौरव सम्मान दिया। कंपनी के सीईओ राकेश जैन ने सम्मान समारोह में कहा कि कवि गौरव चौहान राष्ट्रवाद और देशभक्ति के सर्वाधिक लोकप्रिय हस्ताक्षर है। उन्हें यह सम्मान देकर संस्था भी गौरव का अनुभव कर रही है। विदेशी धरती पर गौरव का यह पहला काव्यपाठ था। उन्होंने देश के विभिन राज्यों से आए प्रतिनिधियों और थाईलैंड के प्रवासी भारतीयों के मध्य शानदार काव्यपाठ किया। सभी की प्रशंसा बटोरी। अपनी पहली पांच दिवसीय विदेशी यात्रा में गौरव ने इटावा की महक को थाईलैंड में बिखेरा। विदेश में गौरव को मिले इस सम्मान पर जनपदवासियो एवं साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कवि कामलेश शर्मा, कुश चतुर्वेदी, डॉ. राजीव राज, कुमार मनोज, अवनीश त्रिपाठी, देवेंद्र आग, रोहित चौधरी, हैवरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. आनंद, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, डॉ. शिशुपाल सिंह, भाजपा नेता पुत्तन भदौरिया, नारायण किशोर बाजपेयी आदि में हर्ष व्यक्त किया है।