उत्तर प्रदेश के इटावा। बकेवर क्षेत्र के नहरिया गांव में पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए पति का वीडियो वायरल हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम दिया गया। थाना सहसों निवासी मुन्नी देवी पीड़ित की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी पांच साल पहले शिवम यादव नहरिया गांव थाना बकेबर से हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। उनका दामाद प्राइवेट वाहन का ड्राइवर है। अतिरिक्त दहेज को लेकर इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है।गुरुवार रात पत्नी व दो बेटियों के साथ अपने घर नहरिया पर मारपीट करके सुबह मरणासन्न हालत में छोड़करभाग गया। सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी को थाना बकेवर लेकर पहुंची जहां पुलिस ने महिला की गंभीर हालत होने पर उसे सामुदायिक केंद्र ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को शहर फर्रुखाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला की मां मुन्नी ने आरोपी दामाद उसके माता पिता के खिलाफ थाना बकेवर में रिपार्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.