उत्तर प्रदेश के इटावा। कई दिन से पड़ रही गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह एक घंटे तक मूसलाधार और करीब तीन घंटे तक सामान्य बारिश से मैनपुरी अंडरपास में करीब तीन फीट पानी भर गया। अंडरपास में दो कारें और एक रोडवेज बस फंस गई। इन्हें नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। बस अड्डे से शुक्रवार को आगरा की ओर रवाना हुई औरैया डिपो की बस नंसुबह करीब पौने 10 बजे जलभराव में फंस कर बंद हो गई। उस समय बस में करीब 22 सवारियां थीं। बस के पानी में फंसते ही लोग खासकर महिलाओं की चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी नगर पालिका को दी गई। सूचना पाकर तुरंत पहुंचे पालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस चालक के अनुसार, उसे इतना ज्यादा पानी भरे होने का अंदाजा नहीं था। बताया कि अचानक से सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस बीच रास्ते में बंद हो गई। अगर बाइक सवार बीच में न आता तब शायद बस निकल जाती। बस चालक का आरोप है कि बैरिकेडिंग भी नहीं थी। इस वजह से बस को अंडरपास के अंदर तक ले आए। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि सुबह बारिश शुरू होते ही नगर पालिका की ओर से सफाई नायक मुस्ते हसन के नेतृत्व में पालिका कर्मियों को मौके पर भेजा। यातायात रोकने के लिए अंडर पास के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगवा दी गई थी। बाहरी चाौपहिया वाहन चालकों को अंडरपास में पानी भरने की जानकारी नहीं थी। नगर पालिका टीम रेस्क्यू कर जेसीबी मशीन से फंसे वाहनों को निकाला। बताया कि पहले जलभराव होने की समस्या ज्यादा थी। अब यहां दो नई मोटर लगा दी गई है, कुल चार मोटर हो गई हैंं। इससे अब तीन घंटे से अंडरपास का पानी निकल जाता है।



































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.