उत्तर प्रदेश के इटावा के हरदोई। मेडिकल कॉलेज की नई ओपीडी में सोमवार को बरसात के दौरान बिजली चली गई। इससे लिफ्ट के अंदर करीब 12 लोग फंस गए। इसके बाद लिफ्ट के टेक्नीशियन को बुलाया गया और चाबी से लॉक खोले गई। तकरीबन 30 मिनट के बाद लोगों को निकाला जा सका। लिफ्ट में फंसे धर्मेंद्र, राजाराम, सुरेश ने बताया कि वे दूसरी मंजिल से नीचे प्रथम तल पर आ रहे थे। अचानक बिजली के चले जाने से लिफ्ट रास्ते में ही रुक गई। लोगों ने शोर करना शुरू कर दिया। अन्दर फंसे लोगों ने बाहर निकलने के कारण कई बटन दबा दिए। लिफ्ट नहीं खुली। इधर, टेक्नीशियन विजय तिवारी ने बताया कि अगर कोई बटन न दबाया तो फिर स्वत: लिफ्ट खुल जाती।

































