उत्तर प्रदेश के एटा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक अन्य मशीन को पुरुष अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में लगाया जा रहा है। जहां दोपहर दो बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक मरीजों के एक्स-रे किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया अभी तक कॉलेज में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिल पाती थी।
दो बजे के बाद आने वाले मरीजों का सामान्य तरीके से एक्स-रे किया जाता था। इससे कभी- कभी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बताया पुरुष अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में डिजिटल एक्स-रे की दूसरी मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन से दोपहर दो बजे अगले दिन सुबह आठ बजे तक मरीजाें के एक्स-रे किए जाएंगे। अब मरीजों को 24 घंटे सुविधा मिल सकेगी। दो दिन में व्यवस्थाएं पूर्ण होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

































