दालचीनी का पानी पीने के नुकसान
जी हाँ
दालचीनी (Cinnamon) मसाले के रूप में फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन महिलाओं के लिए इसका ज़्यादा सेवन कई बार नुकसानदेह हो सकता है।जैसे त्वचा पर खुजली, जलन, सूजन या होंठ और जीभ में जलन।
दालचीनी में क्यूमरिन(Coumarin) नामक तत्व पाया जाता है, जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर लीवर और किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। महिलाओं के लिए इसका एक बड़ा खतरा हार्मोनल असंतुलन है। ज़्यादा दालचीनी खाने से मासिक धर्म (Periods) का चक्र प्रभावित हो सकता है, जिससे पीरियड्स अनियमित या अधिक दर्दनाक हो सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं को दालचीनी से विशेष सावधानी रखनी चाहिए। यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकती है और समय से पहले प्रसव (Preterm Delivery) या गर्भपात का खतरा बढ़ा सकती है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी इसका अत्यधिक सेवन सुरक्षित नहीं है, क्योंकि यह दूध की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

































